पुरानी हरि मंदिर की तीन फीट ऊंचाई बढ़ेगी
आदित्यपुर, मई 17 -- चांडिल। चांडिल बाजार चौक स्थित सौ वर्ष से ज्यादा पुरानी हरि मंदिर की तीन फीट ऊंचाई और बढ़ेगी। मंदिर नीचे होने के कारण बारिश का पानी हरि मंदिर में प्रवेश कर जाता था। जिससे श्रद्धालुओं को दिक्कत होती थी। सार्वजनिक सोलह आना पूजा कमेटी ने बैठक कर मंदिर संस्कार करने का निर्णय लिया। कमेटी ने बताया कि हरि मंदिर की ऊंचाई बढ़ेगी। मंदिर में ग्रेनाइट पत्थर, पेबर्स ब्लॉक एवं टाइल्स लगेगा। प्रति वर्ष हरि मंदिर में अखंड हरि नाम संकीर्तन किया जाता है। यह भी पढ़ें- राहे में अखंड हरिनाम संकीर्तन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.