पुरानी सीटी मशीन को को दुरुस्त कराने और नई मशीन को लगवाने की मांग
इटावा औरैया, जून 24 -- इटावा। संयुक्त जिला अस्पताल में लगी सीटी स्कैन की मशीन 9 दिनों से बंद पड़ी है जिसके कारण जिला अस्पताल में दूर-दूर से आने वाले मरीज परेशान हो रहे हैं। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान के द्वारा मरीजों की परेशानी को देखते हुए जिला अस्पताल मांगे सीटी स्कैन मशीन शीर्षक के साथ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान से प्रेरित होकर समाजवादी व्यापार सभा ने बुधवार को एक ज्ञापन जिला पुरुष अस्पताल के सीएमएस डा.परितोष शुक्ला को सौंपा। ज्ञापन में जहां नई सीटी स्कैन की मशीन लगवाने की मांग की गई है वही पुरानी मशीन को जल्द से जल्द दुरुस्त करने के लिए भी कहा गया है। सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष राजीव चंदेल के नेतृत्व में पहुॅचे पदाधिकारियों ने सीटी मशीन की खराबी के कारण हो रही गरीब मरीजों की समस्याओं को रखा और मशीन को अति शीघ्र सही कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.