साहिबगंज, जून 2 -- साहिबगंज। आईआईटी परीक्षा में शहर के पुरानी साहिबगंज के मयंक चौधरी ने अपने पहले प्रयास में 680 रैंक लाकर नाम रौशन किया है। मयंक चौधरी पुरानी साहिबगंज के मनोज चौधरी व कंचन देवी के पुत्र हैं। चाचा मिथिलेश चौधरी विशेष शाखा में एएसआई हैं । उन्होंने बताया कि मयंक बचपन से ही पढ़ने में मेधावी रहा है। मयंक के पिता मनोज चौधरी इंजीनियर हैं। मयंक ने 10 वीं की पढ़ाई हैदराबाद के भारती विद्या स्कूल और 12वीं की पढ़ाई गाजियाबाद से की है। उसकी सफलता पर चाचा मिथिलेश चौधरी,उनके विभागीय डीएसपी प्रकाश टोप्पो, सहकर्मी गौतम सिंह, कुन्दन कुमार रजक, अजीत भगत, नीरज पाण्डेय आदि ने बधाई दी है। यह भी पढ़ें- जेईई एडवांस में स्मयन अग्रवाल और पार्थ श्रीवास्तव ने जिले का मान बढ़ाया यह भी पढ़ें- जईई एडवांस के परीक्षा परिणामों में छाए जिले के मेधावी यह भी पढ...