बरेली, अप्रैल 6 -- कई थानों का प्रभार बदलने के बाद एसएसपी अनुराग आर्य ने गूगल मीट के जरिये अपराध नियंत्रण, जनसुनवाई तथा प्रचलित अभियानों की समीक्षा की। इसमें सभी एडिशनल एसपी, सीओ और थाना प्रभारी शामिल रहे। शनिवार देर रात हुई एसएसपी ने गूगल मीट के जरिये विभिन्न घटनाओं की समीक्षा करते हुए अपराधों के प्रति पूर्ण सतर्कता बरतने तथा त्वरित, प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनसुनवाई डेस्क पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों का शीघ्र निस्तारण करने को भी कहा। उन्होंने चेतावनी दी कि इन मामलों में किसी कीमत पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आगामी महर्षि कश्यप जयंती के दृष्टिगत जुलूस मार्गों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा आवश्यक पुलिस ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। आंबेडकर जयंती के दृष्टिगत प्रतिमाओं की सुरक्षा के...