लखनऊ, जनवरी 31 -- एसआईआर कई जगह पर बीएलओ की लापरवाही उजागर नोटिस का जवाब देने के लिए दस्तावेज देने होंगे लखनऊ प्रमुख संवाददाता एसआईआर में बीएलओ की लापरवाही का खामियाजा मतदाताओं को भुगतना पड़ा है। ऐसे बड़ी संख्या में मतदाता हैं जिनके नाम 2003 की वोटर लिस्ट में थे। बावजूद इसके गणना प्रपत्र में बीएलओ ने पुराना ब्योरा भरने से रोक दिया। नतीजतन इन मतदाताओं को भी एईआरओ का नोटिस मिल गया है। अब उनको नोटिस के जवाब में सक्षम अधिकारी के सामने पेश हो कर दस्तावेज जमा करने पड़ेंगे। राजेन्द्र नगर के निवासी अभिषेक, गोमती नगर विनय खंड 2 में रहने वाली संध्या के माता पिता, राम लखन के अभिभावकों का नाम वोटर लिस्ट में था। इनको भी बीएलओ ने फार्म में 2003 का विवरण देने से मना कर दिया। अब नाम होने और गणना प्रपत्र भरने के बावजूद इन सभी को नोटिस मिल गया है। वहीं, बड...