जमशेदपुर, फरवरी 22 -- 29 नवंबर 2025 से पूर्व हुई रजिस्ट्री का म्यूटेशन (दाखिल खारिज) फिलहाल पूरी तरह बंद है। न तो ऑनलाइन और न ही ऑफ लाइन आवेदन हो रहा है। फिलहाल ऐसा कोई माध्यम नहीं है, जिसके तहत पूर्व में हुई रजिस्ट्री का म्यूटेशन कराया जा सके। जिनका म्यूटेशन नहीं हुआ है, उनकी सटीक संख्या तो किसी के पास उपलब्ध नहीं है। परंतु अंचल कार्यालयों से मिली जानकारी के अनुसार ऐसे हजारों आवेदन हैं। और ऐसे लोग असमंजस में हैं कि उनके नाम पर जमीन चढ़ेगी भी या नहीं। इनमें ऐसे लोग हैं जिन्होंने कभी आवेदन ही नहीं किया और ऐसे भी हैं जिन्होंने आवेदन तो किया, परंतु उनका आवेदन कुछ न कुछ कारण बताकर खारिज कर दिया गया। वर्तमान में सिर्फ जो रजिस्ट्री हो रही है, उसी का म्यूटेशन एनजीडीआरएस के माध्यम से हो रहा है। उसे स्वत: रजिस्ट्री ऑफिस से संबधित सीओ के लॉग इन में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.