मेरठ, मार्च 20 -- खरखौदा कस्बा स्थित मेन बाजार में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के तीन लोगों को थाने ले आई। खरखौदा निवासी वसीम पुत्र अहमद हसन यूपी रोडवेज में कंडक्टर है। पुलिया निर्माण को लेकर बस चालक बसों को बाईपास से ले जा रहे हैं। 10 दिन पूर्व कस्बा निवासी अभिषेक पुत्र सतीश मेरठ से बस में सवार होकर घर आ रहा था। चालक द्वारा बस को बाईपास पर ले जाने को लेकर अभिषेक व वसीम में बहस हो गई। बस में सवार सवारी द्वारा दोनों को समझा कर मामला निपटा दिया गया। शुक्रवार शाम वसीम ईद की खरीदारी के लिए बाजार आया, वहां पर मिले अभिषेक ने उसके साथ गाली गलौज की। विरोध में दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। झगड़े की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वसीम, अभिषेक, दानिश पुत्र खिलाफत निवास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.