पुरानी रंजिश व बच्चों के विवाद को लेकर मारपीट
बस्ती, जून 23 -- बस्ती। पुरानी रंजिश की जलन व बच्चों के बीच हुई बातचीत को लेकर मारपीट की घटना सामने आई है। रुधौली थानाक्षेत्र के ताहिरजोत की रहने वाली महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि विपक्षी पहले से पुरानी रंजिश को लेकर जलन रखते हैं। आरोप है कि बच्चों के बीच हुई मामूली सी बात को लेकर गत 20 जून को अपशब्द कहने लगे। मना किया तो लाठी-डंउे से मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ताहिरजोत गांव निवासी राकेश सिंह और खुशबू सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- महिला से मारपीट का आरोप, तहरीर देकर कार्रवाई की मांग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.