चंदौली, अक्टूबर 5 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष के लोगों ने एक महिला और उसके पति को मारपीट कर घायल कर दिया। इसमें महिला के कान और हाथ में चोटें आईं, जबकि उसके पति के कंधे पर चोट लगी है। पीड़िता ने गांव के तीन महिलाओं सहित आधा दर्जन लोगों पर गाली-गलौज और लाठी-डंडे से मारपीट करने का आरोप लगाते हुए अलीनगर थाने में तहरीर दी। पुलिस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। फत्तेपुर निवासिनी मंजू देवी के अनुसार बीते रविवार को पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षी मनोज पटेल, मनोहर पटेल, रामकेश, कुसुम देवी, कुमारी और अंजली उससे विवाद करने लगे। आरोप है कि सभी लोग गाली-गलौज करने लगे। मंजू देवी ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडे से उसकी पिटाई कर दी। इ...