मिर्जापुर, मार्च 16 -- मिर्जापुर,संवाददाता। अदलहाट थाना क्षेत्र के खजुरौल गांव में पुरानी रंजिश को लेकर बीते दो मार्च को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गांव निवासी उर्मिला देवी और कमला देवी के बीच बीते दो मार्च की सुबह करीब आठ बजे किसी पुरानी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। आरोप है की इस दौरान जान से मारने की धमकी भी दी गई।अदलहाट पुलिस ने उर्मिला देवी की शिकायत पर कल्लन, कमला देवी, नीतीश और नीरज के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं, कमला देवी की तहरीर पर पुलिस ने दूसरे पक्ष की उर्मिला देवी और अमित केशरी पर केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सेठ ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.