लखीमपुरखीरी, मार्च 6 -- कोतवाली क्षेत्र के दुबहा गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष का व्यक्ति सिर पर कुल्हाड़ी लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। दुबहा गांव के दयाशंकर ने पुलिस में दी गई तहरीर में कहा है कि बुधवार शाम वह अपने घर से खेत की तरफ जा रहा था। तभी पुरानी रंजिश की वजह से उसको गांव के ही जीवन आदि ने रोक लिया और अपशब्द कहते हुए मारपीट करने लगे। इसी दौरान उसके एक साथी ने दयाशंकर के सिर पर कुल्हाड़ी मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर उसे बचाने पहुंचे गांव के राजेंद्र और आदर्श को भी इन लोगों ने पीट दिया। मारपीट में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.