पुरानी रंजिश में हमला करने का आरोपित गिरफ्तार
गोरखपुर, जून 5 -- गोरखपुर। गोरखनाथ थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में आरोपित ने हेलमेट और ईंट से हमला कर एक व्यक्ति को घायल कर दिया था तथा उसकी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त कर दी थी। पीड़ित की तहरीर पर गोरखनाथ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने शुक्रवार को आरोपित यादवेन्द्र सिंह उर्फ नीरज सिंह पुत्र मानबहादुर सिंह निवासी आदित्यनगर नथमलपुर, थाना गोरखनाथ को गिरफ्तार कर लिया। सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि आरोपित के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.