बलरामपुर, अप्रैल 25 -- बलरामपुर, संवाददाता। रेहरा बाजार थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना में एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम कालिंजर ग्रिंट पूरे जोगिया निवासी पीड़ित महिला लाल बच्ची पत्नी दुर्गा प्रसाद ने बताया कि 24 अप्रैल सुबह करीब नौ बजे वह अपने घर के सामने मौजूद थी, तभी पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही चार लोग विजयी, माता प्रसाद, अरुन व राहुल लाठी-डंडों के साथ वहां पहुंच गए। सभी ने गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। हमलावरों ने उसके बेटे मुकेश, भांजे हरीश व ननद की बेटी सोमन को बेरहमी से पीटा। बीच-बचाव करने देवर विश्राम व बेटी लक्ष्मी को भी नहीं बख्शा गया ...