पुरानी रंजिश में हमला, महिला समेत चार लोग घायल
प्रयागराज, जून 16 -- थरवई थाना क्षेत्र के सिगरामऊ गांव के मजरा चनई का पूरा में सोमवार की रात पुरानी रंजिश को लेकर एक पक्ष ने दूसरे के घर में हमला कर सदस्यों को लाठी, डंडे और धारदार हथियार से वार किया। महिला सहित चार लोग घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएससी बनी में भर्ती कराया। सिंगरामऊ गांव के संजय तिवारी ने थरवई पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही आधा दर्जन लोगों ने सोमवार की रात करीब साढ़े दस बजे हमला किया। जिससे संजय तिवारी, जितेंद्र तिवारी, करुणा शंकर तिवारी, माया देवी घायल हो गईं। यह भी पढ़ें- मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, कई घायल संजय तिवारी की तहरीर पर पुलिस घटना की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.