बदायूं, जनवरी 4 -- बदायूं। कादरचौकक्षेत्र के टुंग्सुईया निवासी रवि पुत्र रिषिपाल ने थाना में तहरीर देकर बताया कि 31 दिसंबर को शाम पुरानी रंजिश को लेकर उनके गांव के सरवन पुत्र सिपट्टर सिंह, वीरेन्द्र और हिद्रेश पुत्र सरवन तथा मनतोरा पत्नी सरवन उनके घर आए। उसकी मां सत्यश्री के साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। रवि ने बताया कि उसी दिन प्रार्थना पत्र नहीं दिया था और मां का इलाज कराने गया था। दो जनवरी को रवि थाना पहुंचकर तहरीर दी और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.