गंगापार, अप्रैल 28 -- नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के ग्राम ताजपुर उर्फ भिखनपुर में सोमवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि एक पक्ष के कई लोगों ने एकजुट होकर दूसरे पक्ष पर रॉड व धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।ग्राम निवासी बृजेश कुमार साहू पुत्र रामदुलारे साहू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 7:30 बजे गांव के ही कुछ लोगों से पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि देखते ही देखते विपक्षी पक्ष के लोग एकजुट हो गए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए।पीड़ित यह भी पढ़ें- दो पक्षों में मारपीट, तीन लोग घायल के अनुसार, विरोध करने पर आरोपियों ने लोहे की रॉड और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में सत्येंद्र, शैलेन्द्र...