कौशाम्बी, मार्च 24 -- सरायअकिल कस्बे के कटरा बताशा मंडी में पुरानी रंजिश के चलते सगे भाइयों की पिटाई की गई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कटरा बताशा मंडी निवासी शिवम रस्तोगी ने बताया कि 22 मार्च की रात वह अपने घर के समीप खड़ा था। तभी पड़ोसी राजेश उर्फ पहलवान आया और पुरानी बातों को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अपने भाइयों सतीश उर्फ वीरू व मुन्ना उर्फ संजय के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। पीड़ित के मुताबिक हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंचे उसके भाई शेखर रस्तोगी और अमित रस्तोगी को भी पीटा। शोरगुल पर पहुंचे मोहल्ले वालों ने सभी की जान बचाई। थाना प्रभारी वीर प्रताप सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का मेडिकल करा दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.