रामपुर, मई 9 -- नगर पंचायत नरपतनगर मे पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक शिकंजी विक्रेता की रेहड़ी पर धावा बोल मारपीट कर घायल कर दिया और गल्ले में रखे चार हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने कोतवाली स्वार मे तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। नगर पंचायत नरपतनगर निवासी अकरम पुत्र ज़ेनुल अपनी शिकंजी की रेहड़ी लगाकर परिवार का पालन-पोषण करता है। अकरम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गुरुवार शाम लगभग 5 बजे वह अपनी रेहड़ी पर मौजूद था, तभी गाँव के ही कुछ दबंग अपने साथियो साथियों के साथ वहां पहुंचे। आरोप है कि वहां पहुंचते ही उन लोगों ने अकरम को गालियां देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी डंडो से मारपीट कर घायल कर दिया। बीच-बचाव करने आए हसीन और ज़ेनुल भी गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग इक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.