पुरानी रंजिश में वृद्ध पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
जौनपुर, मई 12 -- रामनगर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के दोदापुर गांव में पुरानी रंजिश और बंटवारे के विवाद में 68 वर्षीय वृद्ध पर हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उक्त गांव निवासी रमेश चन्द्र मिश्रा ने आरोप लगाया कि सोमवार सुबह करीब सात बजे वह अपने घर पर मौजूद थे। इसी दौरान उनके भतीजा अशोक कुमार मिश्रा, भाई मंगला प्रसाद मिश्रा, शर्मिला उर्फ किरण कुमारी और शिखा दरवाजे पर पहुंच गए। आरोप है कि सभी ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मारपीट में रमेश चन्द्र मिश्रा का सिर फट गया तथा पैर और पीठ में गंभीर चोटें आईं। घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी के साथ भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.