सुल्तानपुर, अप्रैल 9 -- सुलतानपुर। हलियापुर थाना क्षेत्र के उस्कामऊ गांव में आपसी विवाद के चलते विरोधियों ने एक बुजुर्ग को बुरी तरह पीटा। गंभीरावस्था में बुजुर्ग को उपचार के लिए अयोध्या स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान बुधवार की देर रात को उसकी मौत हो गई। परिवार के सदस्यों ने इस संबंध में हलियापुर थाने में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार, ग्राम उस्कामऊ (मौंजा तौधिकपुर) निवासी झुरहू प्रसाद बीते 5 अप्रैल की सुबह गांव के निवासी दयाराम मौर्य के यहां किसी काम से गए थे। आरोप है कि उसी रात 8 बजे के करीब आपसी कहासुनी के बाद कुछ लोगों ने एकजुट होकर झुरहू पर हमला कर दिया, इस घटना में झुरहू प्रसाद को गंभीर चोटें आईं। परिजन उन्हें लेकर अस्पताल ग...