पुरानी रंजिश में वाहन से कुचलने का प्रयास, गिरफ्तार
मिर्जापुर, जून 17 -- मिर्जापुर। पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट और वाहन से कुचलने के प्रयास मामले में विंध्याचल पुलिस ने आरोपी को मंगलवार गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार बरामद कर लिया है। विंध्याचल कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के फतहां निवासी विजय कुमार गुप्ता का आशीष मिश्रा से पैसे के लेनदेन को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी।
घटना का विवरण विजय सोमवार को अपनी बाइक से विंध्याचल दर्शन पूजन करने गए थे। अष्टभुजा के पास कार सवार आशीष मिश्रा ने विजय को रोक लिया। पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की। पिटाई करने के बाद विजय को कार से कुचलने का भी प्रयास किया। पीड़ित विजय ने विंध्याचल कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
पुलिस कार्रवाई पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मारपीट और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया। उपनिरीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.