बरेली, मार्च 4 -- मीरगंज। सिंगरा गांव निवासी मनोज होली का त्योहार मनाने दो मार्च की शाम करीब पांच बजे दिल्ली से अपने घर पहुंचे। वे घर में परिजनों के साथ बैठे थे। शाम करीब सात बजे गांव के छोटेलाल, आकाश, अमित और जितेंद्र घर में घुस आए और लाठी-डंडों से उन्हें पीटा। बचाने आए भाई राजेश से भी मारपीट की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायल मनोज को सीएचसी भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...