पुरानी रंजिश में लाठी-डंडा से पीट कर वृद्ध की हत्या
आजमगढ़, मई 19 -- मुहम्मदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गंभीरपुर के बिंद्रा बाजार (रानीपुर रजमो) गांव में सोमवार रात दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। एक पक्ष ने लाठी-डंडे से मारपीट कर वृद्ध की हत्या कर दी। बीच बचाव में आए वृद्ध के दो बेटे भी हमले में घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। एसपी सिटी मधुवन कुमार सिंह मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात की गई है। यह भी पढ़ें- हत्या के मुकदमें में आरोपित भाजपा नेता की हार्ट अटैक से मौतविवाद का कारण गंभीरपुर के बिंद्रा बाजार (रानीपुर रजमो) गांव निवासी सूरज मोदनवाल (60 वर्ष) का उनके पड़ोसी गोलू मोदनवाल से पुरानी रंजिश को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार रात करीब 10.30 बज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.