गोरखपुर, जून 9 -- बेलीपार, हिन्दुस्तान संवाद। कनइल गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कैलाश यादव ने आरोप लगाया कि उनके भाई भोलू यादव पर गांव के कुछ लोगों ने हमला कर दिया। एक आरोपी ने लोहे की रॉड से सिर पर वार किया, जिससे वह घायल हो गए। बाद में पहुंचे अन्य लोगों के साथ भी मारपीट की गई और वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- लाठी-डंडे से मारपीट, पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...