पुरानी रंजिश में युवक से मारपीट, तीन नामजद
औरैया, मई 13 -- अजीतमल, संवाददाता। अटसू क्षेत्र के ग्राम बिरूहनी में पुरानी रंजिश को लेकर युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी अजय पुत्र रामप्रकाश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बीते सात मई को एक शादी समारोह से कार द्वारा घर लौट रहा था। आरोप है कि गांव के बीच रास्ते में कुर्सी डालकर बैठे नवनीत, प्रशांत पुत्र बृजेश और शिवम पुत्र सियाराम ने उसे रोक लिया। पीड़ित के अनुसार पुरानी रंजिश को लेकर आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपित वहां से चले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.