पुरानी रंजिश में युवक समेत भतीजी-भतीजे को दौड़ाकर पीटा, चार पर केस
अमरोहा, जून 4 -- नौगावां सादात थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति और उसकी भतीजी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। गांव सिरसा जट निवासी इरशाद शाह ने चार लोगों पर गाली-गलौज और लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप लगाया है। घटना में उनकी भतीजी अफशाना घायल हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित इरशाद शाह ने अपनी तहरीर में बताया कि घटना एक जून 2026 को शाम करीब 7:30 बजे की है। वह नमाज पढ़कर घर लौट रहे थे, तभी मिट्ठेपुर के चौराहे पर उनके ही गांव के मुनताज, साकिब, आसिफ पुत्र साबिर और साबिर पुत्र बल्लू शाह ने उन्हें और उनकी भतीजी अफसाना को रोका। आरोप है कि चारों आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज और लाठी-डंडों से मारपीट की। हमले में अफसाना को चोटें आईं। जब इरशाद का भतीजा फारुख उन्हें बचाने के लिए आया, तो आरोपी जान से मारने की धमक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.