हाथरस, मार्च 13 -- सादाबाद। सादाबाद कोतवाली क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद सहित 5-6 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम महेरिया भाग करसौरा निवासी मोर मुकुट पुत्र पूरन सिंह ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 4 मार्च की शाम करीब 6:15 बजे वह अपनी मोटरसाइकिल से गांव से धानौटी जा रहा था। जब वह जुगसाना रजवाहा के बंबे के पुल पर पहुंचा, तभी पुरानी रंजिश के चलते ऊंचागांव निवासी राजू पुत्र हरदम, हरदम, यतेन्द्र पुत्र बिजुआ और लक्की पुत्र घनेन्द्र अपने 5-6 साथियों के साथ गाड़ी और बाइक से वहां आ गए।आरोप है कि सभी लोगों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर पास के गांव नगला विषघोरा व भाग करसौरा के योगेन्द्र पुत्र विजय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.