गोरखपुर, अप्रैल 23 -- खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के बेलवार गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मनबढ़ों ने एक युवक की पिटाई कर घायल कर दिया। बेलवार निवासी पीड़ित शिवम निषाद ने तहरीर में बताया कि मंगलवार शाम करीब सात बजे वह घर के सामने था, तभी गांव के सत्यम, आर्यन, राज, समीम व सुहेल खेत के विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडा व रॉड से हमला कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। परिजनों ने उसे संभाला। पुलिस ने पांचों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...