पुरानी रंजिश में युवक पर हमला, दो पर मुकदमा दर्ज
बलरामपुर, जून 25 -- बलरामपुर, संवाददाता। महाराजगंज तराई थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक की पिटाई किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि बाजार में दवा लेने गए युवक को रास्ते में रोककर गाली-गलौज की गई और विरोध करने पर लात-घूसों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना में युवक के पैर की दो हड्डियां टूट गईं हैं। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना महाराजगंज तराई में दर्ज कराई गई तहरीर के अनुसार ग्राम फाजिलडीह (शिवचरनडीह) निवासी अजय मालवीय पुत्र स्वर्गीय कृष्णकांत मालवीय 20 जून को महाराजगंज तराई बाजार दवा लेने गए थे। आरोप है कि दोपहर करीब 12 बजे कौवापुर बाजार निवासी फैज अहमद खान पुत्र रकीब अहमद खान तथा रकीब अहमद खान पुत्र मजहर खान ने उन्हें रास्ते में रोक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.