पुरानी रंजिश में युवक पर हमला, दो गिरफ्तार
गोरखपुर, जून 15 -- गोरखपुर। गोला थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव में रंजिश को लेकर युवक पर लाठी-डंडों से हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 13 जून को आरोपियों ने वादी के भाई को घेरकर मारपीट की, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर बेहोश हो गया। आरोप है कि घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने धीरज यादव और कौशल यादव निवासी फत्तेपुर को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- मामूली विवाद में दो भाइयों को पीटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.