पुरानी रंजिश में युवक पर हमला, तीन भाइयों पर केस
गोरखपुर, जून 27 -- कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम छितही खुर्द निवासी कोइल यादव ने बताया कि वह बुधवार रात बारात से लौट रहा था। रास्ते में गांव के कैलाश, विकास और आकाश ने पुरानी रंजिश को लेकर उसका रास्ता रोक लिया और लाठी-डंडों व घूंसों से मारपीट कर घायल कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.