जौनपुर, जून 14 -- खुटहन (जौनपुर)। डिहिया गांव में पुरानी रंजिश को लेकर युवक से मारपीट करने के चार आरोपियों पर पुलिस ने शनिवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव निवासी कन्हैयाला गौतम ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 12 जून को वह अपनी दुकान पर बैठा था। आरोप है कि उसी दौरान गांव के बड़े लाल, रुदल, शनि और रीमा वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। शोर सुनकर बचाव के लिए पहुंचे उनके पिता और भाई के साथ भी धक्का-मुक्की व मारपीट की गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...