गोरखपुर, मई 18 -- कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के ग्राम आलमचक टोला अकबरपुर में रंजिश को लेकर युवक पर हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित अनिल कुमार की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद और तीन अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि 14 मई की शाम गांव के बैजू अपने साथियों के साथ पहुंचे और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में अनिल कुमार के दोनों हाथों में गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। जाते समय आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...