देवघर, अप्रैल 27 -- देवघर, प्रतिनिधि। दुमका जिले के सरैयाहाट थाना खिरधना गांव में पुरानी दुश्मनी को लेकर एक युवक के साथ मारपीट कर दिया । जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। घटना शनिवार देर शाम की बताई जा रही है, जिसमें घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान तुलसी पंडित के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति के साथ उनकी पुरानी रंजिश चल रही थी। शनिवार की शाम वह अपने घर के पास कुछ काम कर रहे थे, तभी एक बोलेरो गाड़ी पर सवार होकर कई लोग वहां पहुंचे। यह भी पढ़ें- करसर में बुजुर्ग को गोली मारने के मामले में प्राथमिकी आरोप है कि सभी ने मिलकर तुलसी पंडित को अकेला पाकर उन पर हमला कर दिया और जमकर मारपीट की। हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद परिजनों...