पुरानी रंजिश में युवक पर हमला, केस दर्ज
गोरखपुर, जून 27 -- कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के ग्राम धर्मपुर टोला भौराबारी में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद समेत 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित मंजीत सहानी के अनुसार, शुक्रवार रात दुकान बंद करने के बाद वह पुलिया के पास बैठा था। तभी बैदुल्ला अंसारी, अजय गौड़, अनीश गौड़, अश्वनी उर्फ विक्की और 10 अज्ञात लोग लाठी-डंडों से लैस होकर पहुंचे और हमला कर दिया। मारपीट में वह घायल हो गया। ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में युवक पर हमला, तीन भाइयों पर केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.