पुरानी रंजिश में युवक पर लोहे की रॉड से हमला
मेरठ, मई 9 -- परतापुर थाना क्षेत्र के इकला गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर घायल कर दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इकला गांव निवासी देव राणा पुत्र ब्रजमोहन उर्फ पिंटू राणा गाजियाबाद स्थित करियर व्हील कोचिंग सेंटर में एसएससी की तैयारी कर रहा है। शुक्रवार शाम वह कोचिंग से घर लौट रहा था। गांव के पास कार के सामने अचानक गायों का झुंड आ गया। इसी दौरान गांव निवासी प्रशांत उर्फ निशु, दक्ष उर्फ अन्नी, पिंकी वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। देव ने विरोध किया तो प्रशांत और दक्ष ने लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर दिया। शोर मचाने पर ग्रामीणों को आता देख आरोपी फरार हो गए। ग्रामीणों ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद देव राणा अपनी बुआ और फूफा के साथ परतापुर थाने पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.