कन्नौज, जून 12 -- ठठिया संवाददाता। थाना क्षेत्र के धन्नापुरवा गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धन्नापुरवा निवासी हरीशचंद्र पुत्र सोनेलाल गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे अपने खेत पर बैठे हुए थे। आरोप है कि तभी गांव का ही चंद्रपाल पुत्र ओमकरण उर्फ रविशंकर वहां पहुंचा और पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगा। हरीशचंद्र ने विरोध किया तो आरोपी आगबबूला हो गया और लाठी-डंडों तथा लात-घूंसों से हमला कर दिया।हमले में हरीशचंद्र के सिर में गंभीर चोट लगने से काफी रक्तस्राव हुआ। इसके अलावा उनकी आंख के पास, हाथ और पैर में भी चोटें आईं। पीड़ित का आर...