पुरानी रंजिश में युवक पर रॉड और फरसे से जानलेवा हमला
नोएडा, जून 7 -- दनकौर, संवाददाता। रोशनपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर लोहे की रॉड और फरसे से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर अवस्था में घायल को उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार को पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव के वीर सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके भतीजे का जन्मदिन समारोह आयोजित किया गया था। आरोप है कि समारोह में गांव के ही गौरव, चमन और नीरज पहुंचे थे, जहां किसी बात को लेकर गाली-गलौज और मारपीट हो गई थी। उस समय गांव के लोगों ने बीचबचाव कर दोनों पक्षों को शांत करा दिया था, लेकिन आरोपियों ने उसी घटना की रंजिश मन में रख ली।पीड़ित के अनुसार शनिवार शाम उनके बड़े भाई वीरेंद्र घर से राशन लेने के लिए दुकान जा र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.