पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला
मिर्जापुर, जून 14 -- विंध्याचल। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गजिया दूधनाथ तिराहे के पास पुरानी रंजिश को लेकर शुक्रवार मनबढ़ों ने युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। युवक की आंख और शरीर पर गंभीर चोट आई। परिजनों ने जख्मी युवक को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया है। गजिया निवासी मंसूर अली ने बताया कि उनका भतीजा 21 वर्षीय फैसल अहमद घर का कुछ सामान लेने गया था। उसी दौरान गजिया दूधनाथ तिराहे के पास पहले से घात लगाए मनबढ़ों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर जख्मी कर दिया। भतीजे के पास रखे 20 हजार रुपये भी गायब हैं। पीड़ित के चाचा ने विंध्याचल थाने में तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- तरहसी में युवक पर हमला करने की प्राथमिकी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.