पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमले में चार पर मुकदमा
रुडकी, मई 28 -- लक्सर, संवाददाता। पुरानी रंजिश के चलते युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में कोर्ट के आदेश पर लक्सर कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीमली मोहल्ला निवासी कुसुम ने अदालत में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 4 मार्च 2025 को उसके भाई काला ने अपनी बेटी को भगाने का आरोप उसके बेटे पर लगाया था, जिसके चलते वह कई माह जेल में रहा और बाद में जमानत पर छूटा। आरोप है कि इसके बाद से विपक्षी लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे थे। पीड़िता के अनुसार 25 फरवरी की रात उसका बेटा दवा लेने भुरनी रोड स्थित मेरठ अस्पताल गया था। वहां आरोपियों ने उसे घेरकर मारपीट की और चाकू और चापड़ से हमला कर दिया। कार की लाइट पड़ने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता ने पुलिस और एसए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.