रुडकी, मार्च 11 -- लिब्बरहेड़ी में आपसी विवाद के चलते जानलेवा हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीच-बचाव करने आई युवक की मां के साथ भी मारपीट की गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। लिब्बरहेड़ी निवासी रमेश के पुत्र सतेन्द्र बीते आठ मार्च की रात अपनी दुकान से घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे गांव के ही राहुल ने ईंट फेंककर हमला कर दिया। जब सतेन्द्र ने इसका विरोध किया, तो राहुल और उसके भाई कुलदीप ने मिलकर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। ​

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...