पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हालत नाजुक
मेरठ, अप्रैल 17 -- मवाना थाना क्षेत्र के मोहल्ला तिहाई में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पहले मवाना और बाद में मेरठ रेफर किया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मोहल्ला तिहाई निवासी सोनू कुमार ने थाना मवाना में दी तहरीर में बताया कि गुरुवार रात उसका भाई रजत घर के पास खड़ा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला सनी वहां पहुंचा और अचानक उस पर चाकू से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावर ने रजत पर करीब 10 से 12 बार वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा। यह भी पढ़ें- जेब में हाथ डालने से रोका तो युवक की गर्दन पर मारा चाकू घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।घटना के बाद आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.