मेरठ, जून 26 -- मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के घोपला मोड़ पर पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक को ईंट-पत्थरों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष ने नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। रिठानी निवासी अनिल पुत्र हरि सिंह ने तहरीर में बताया कि गुरुवार शाम उनका पुत्र तुषार अपने दोस्त सचिन और मोनू के साथ घोपला रोड स्थित ठेके के पास एक दुकान पर सामान लेने गया था। आरोप है इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते एक युवक कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचा और ईंट-पत्थरों से उस पर हमला बोल दिया। हमले में तुषार के सिर में गंभीर चोट लगी परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में युवक पर ईंट-पत्थरों से हमला, घायल उधर, परतापुर थाना प्रभारी अजय शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों...