रुडकी, फरवरी 26 -- नगर में एक सिरफिरे युवक ने पड़ोसी की बेटी को बहाने से अपने घर बुलाया और तमंचे फायर झोंक दिया। गोली लगने से युवती लहूलुहान होकर गिर पड़ी। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। कस्बा निवासी व्यक्ति ने थाने पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई। उन्होंने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले कार्तिक से उनकी रंजिश चल रही थी। बुधवार देर शाम आरोपी कार्तिक ने साजिश के तहत उनकी बेटी को किसी काम के बहाने अपने घर बुलाया। आरोप है कि जैसे ही युवती वहां पहुंची, कार्तिक ने उसके साथ अभद्रता और गाली-गलौज शुरू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.