बाराबंकी, मार्च 9 -- सुबेहा। थाना क्षेत्र के कमेला चौराहा पर रविवार को बाइक सवार युवक को विपक्षी ने पुरानी रंजिश में पीट दिया। लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सुबेहा थाना क्षेत्र के साहापुर गांव निवासी देवेंद्र प्रताप सिंह रविवार शाम बाइक से राजापुर बाजार गए थे। बाजार से वापस लौटते समय कमेला चौराहे के नज़दीक इनके गांव के ही सुशील कुमार सिंह मिल गए।पुरानी रजिंश को लेकर सुशील कुमार सिंह ने देवेंद्र प्रताप सिंह पर हमला बोल दिया। पिटाई के दौरान देवेंद्र प्रताप सिंह के दो दांत भी टूट गए। मारपीट के दौरान देवेंद्र की बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...