कुशीनगर, फरवरी 16 -- खड्डा, हिन्दुस्तान संवाद। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के डोमनपट्टी में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक ने 23 वर्षीय एक अन्य युवक पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गम्भीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के डोमनपट्टी निवासी 23 वर्षीय मुकेश यादव पुत्र अवधेश यादव रविवार की शाम बाइक से सुर्ती लेने चौराहे पर गया था। मुकेश का आरोप है कि वापस लौटने के दौरान गांव के ही एक युवक ने उसकी बाइक को रोक लिया। पुरानी रंजिश को लेकर उससे उलझ गया। दोनों में कहासुनी होने लगी। इसी दौरान परवेज जेब से चाकू निकालकर मुकेश की गर्दन पर वार कर उसे घायल कर दिया। मुकेश को लहूलुहान देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.