गोरखपुर, मार्च 28 -- पीपीगंज/भरोहिया, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मुहम्मदपुर पचवारा खास निवासी मुहम्मद यतीम ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के पास चाय की दुकान पर उनके पट्टीदारों ने धक्का देकर मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के अनुसार, शुक्रवार को वह चाय की दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान उनके पट्टीदार गोलबंद होकर पहुंचे और उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि मारपीट के दौरान उन्हें चाय की भट्टी की ओर धकेल दिया गया, जिससे वे घायल हो गए। इस मामले में पीड़ित मुहम्मद यतीम की तहरीर पर पीपीगंज पुलिस ने आरोपी पट्टीदार अब्दुल रहीम उर्फ मगरु, मजहर और सलमा खातून के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...