कौशाम्बी, मार्च 7 -- नगर पंचायत चायल निवासी हरिश्चंद्र सरोज ने बताया कि पांच मार्च की शाम पड़ोसी सगे भाई मुकेश और सुभाष पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर अपने साथी निखिल व रिंकू निवासी तिवारी तालाब थाना पूरामुफ्ती के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार पर जुटे ग्र्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी विकास सिंह ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...