देवरिया, मार्च 8 -- महुआडीह। पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक की कुछ लोगों ने पिटाई की और पैर तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने पांच के विरुद्ध केस दर्ज किया है।महुआडीह थाना क्षेत्र के भुजौली गांव निवासी रंजू देवी पत्नी दीपक सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनके पुत्र विपुल को गांव के ही कुछ मनबढ़ युवक पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मनबढ़ युवकों ने उसे मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे उसका पैर टूट गया। घटना के बाद मनबढ़ युवक जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। आरोप के आधार पर पुलिस ने दीपेश प्रजापति पुत्र नरसिंह प्रजापति, संगम यादव उर्फ छोटू पुत्र नत्थू यादव, विशाल प्रजापति व आकाश प्रजापति पुत्रगण मदन प्रजापति तथा अमित प्रजापति पुत्र जनार्दन के खिलाफ बलवा, मारपीट और जान से मारने की धम...