मुजफ्फरपुर, जून 14 -- गायघाट,एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित एसएफसी गोदाम परिसर में पुरानी रंजिश को लेकर मिंटू सहनी (25) की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुकेश सहनी और चंदन सहनी को गिरफ्तार कर लिया। मामले को लेकर उसने एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें गायघाट निवासी नागेंद्र सहनी के पुत्र मुकेश सहनी व चंदन सहनी समेत सात को नामजद किया है। उसने पुलिस को बताया कि आरोपितों ने जबरन पकड़ कर गोदाम परिसर में बेरहमी से पिटाई कर दी। थानाध्यक्ष उमाकांत सिंह ने बताया कि सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। गिरफ्तार दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.